Move to Jagran APP

दीपिका चलीं ब्रेक पर, यूरोप, अमेरिका की करेंगी सैर

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काम से ब्रेक लेकर लंबी छुंट्टी पर जा रही है। जी हां खबर है कि दीपिका दो महीनों के लिए यूरोप और अमेरिका जा रहीं हैं। आने के बाद दीपिका रणवीर सिंह और रनबीर कपूर दोनों के साथ फिल्म में व्यस्त हो जाएंगी।

By Edited By: Published: Fri, 09 May 2014 08:34 AM (IST)Updated: Fri, 09 May 2014 08:34 AM (IST)
दीपिका चलीं ब्रेक पर, यूरोप, अमेरिका की करेंगी सैर

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काम से ब्रेक लेकर लंबी छुंट्टी पर जा रही है। जी हां खबर है कि दीपिका दो महीनों के लिए यूरोप और अमेरिका जा रहीं हैं। आने के बाद दीपिका रणवीर सिंह और रनबीर कपूर दोनों के साथ फिल्म में व्यस्त हो जाएंगी।

loksabha election banner

दरअसल, पिछले दिनों दीपिका बहुत बीजी रहीं। उनके पास फिल्मों की कतार है। हाल ही में वे आइफा इंटरनेशनल अवॉ‌र्ड्स से लौटी हैं। दीपिका काफी समय से ही एक ब्रेक की तलाश में थीं। उन्हें नई पारी खेलने से पहले कुछ वक्त अपने लिए चाहिए। इसलिए वे इतनी लंबी छुंट्टी पर जा रहीं हैं।

गौरतलब है कि छुंट्टी से लौटते ही दीपिका अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड के साथ फिल्म तमाशा करेंगी। रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और सुजीत सिरकार की फिल्म पिकू में भी नजर आएंगी। रनबीर कपूर और दीपिका को दोबारा ऑनस्क्रीन देखने को लेकर दर्शक बहुत बेकरार हैं।

पढ़ें : दीपिका के ऊप्स मोमेंट

पढ़ें : दीपिका के गले में रणवीर के प्यार की निशानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.