विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुल्लम खुल्ला प्यार कर रहें हैं विराट-अनुष्का

By Edited By:
Published: Sat, 19 Jul 2014 12:08 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jul 2014 02:23 PM (IST)

तमाम चर्चाओं के बाद आखिरकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने खास रिश्ते पर मुहर लगा ही दी है। जी हां अनुष्का और विराट

News Article Hero Image

मुंबई। तमाम चर्चाओं के बाद आखिरकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने खास रिश्ते पर मुहर लगा ही दी है। जी हां अनुष्का और विराट ने सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार के रिश्ते को स्वीकार लिया है और अब दोनों इंग्लैंड में साथ वक्त बिता रहे हैं।

दरअसल, विराट कोहली इन दिनों लॉड्र्स मैच के लिए गए हुए हैं। वहां अनुष्का उनका साथ निभा रही हैं। दरअसल, इस मैच में सभी क्रिकेटरों को अपनी पत्नी या दोस्त को साथ लेजाने की अनुमति मिली है। विराट ने भी बीसीसीआई से अनुष्का को साथ लेजाने की मंजूरी मांगी और उन्हें मिल गई।

इससे पहले भी कई बार दोनों कई पब्लिक प्लेसज पर साथ दिखे हैं। भले ही अनुष्का अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं और विराट अपने खेल को लेकर, लेकिन एक दूसरे से मिलने का वक्त ये जरूर निकाल लेते हैं। हाल ही में दोनों न्यूजीलैंड की सड़कों पर साथ घूमते दिखाई दिए थे। अनुष्का के बर्थडे पर विराट जोधपुर में उनकी फिल्म की शूटिंग के बीच पहुंच गए थे।


पढ़ें - बार्सिलोना में पकड़े गए दोनों

पढ़ें - लंदन में साथ हैं अनुष्का-विराट