Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    क्या बिना पैसे के आमिर खान के साथ काम करेंगी फातिमा शेख

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Tue, 09 May 2017 01:22 PM (IST)

    विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनने वाली ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इसी साल जून में फ्लोर पर जायेगी। इस फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन स्टंट दिखने वाले हैं।

    क्या बिना पैसे के आमिर खान के साथ काम करेंगी फातिमा शेख

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आमिर खान की धाकड़ बेटी फातिमा सना शेख अब उनके साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम करेंगी और ख़बर है कि इस रोल के लिए फातिमा ने पैसे की कोई डिमांड नहीं की है।

    बता दें कि यशराज फिल्मस ने यह घोषणा कर दी है कि फिल्म ठग्स आॅफ हिंदोस्तान में फातिमा फीमेल लीड होंगी। सोलो फीमेल कास्ट के तौर पर उनकी ये पहली फिल्म होगी। वो काफी समय से इस फिल्म के साथ जुड़ने का प्रयास कर रही थीं। ये भी ख़बर थी कि आदित्य चोपड़ा, फातिमा के आॅडिशन से खुश नहीं थे लेकिन फिर उनका रोल मिल गया। अब सूत्रों से मिली एक जानकारी के अनुसार फातिमा शेख ने इस फिल्म के लिए कोई फीस की डिमांड नहीं की है। चूंकि वह खुद जानती हैं कि इस फिल्म से जुड़ना उनके लिए उपलब्धियों के सारे रास्ते खोल देने जैसा है क्योंकि एक तो फिल्म सबसे बड़े बैनर की है और फिर आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों का साथ भी। यह उनके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इसे लेकर हामी भी भर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:राजू हिरानी चले अमरीका, इस फिल्म की शूटिंग करने

    विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनने वाली ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इसी साल जून में फ्लोर पर जायेगी। इस फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन स्टंट दिखने वाले हैं।