विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जुरासिक पार्क 4' में नजर आ सकते हैं इरफान खान!

By Edited By:
Published: Tue, 04 Mar 2014 10:03 AM (IST)Updated: Tue, 04 Mar 2014 10:04 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के स्पाइडर मैन के बाद हॉलीवुड की एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं। चर्चा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के स्पाइडर मैन के बाद हॉलीवुड की एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि इरफान खान 'जुरासिक पार्क-4' में नजर आ सकते हैं। इस खबर की पुष्टि इरफान ने खुद की है। हालांकि अब तक उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है।

पढ़ें : ये साल इरफान के लिए क्यों है लकी?

इरफान ने किसी अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि वे अभी इस रोल के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं, हां इतना जरूर है कि उन्हें इस रोल का ऑफर मिला है। इरफान के करीबी सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म में उनका रोल नेगेटिव नहीं है। फिल्म में तीन लोग मुख्य भूमिका में होंगे। जिसमें से एक इरफान हो सकते हैं।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरों के लिए क्लिक करें

बताया जाता है कि इस दौरान इरफान तिग्मांशु धूलिया की एक फिल्म की शूटिंग भी करनी है इसलिए उनके लिए दोनों फिल्मों की शूटिंग मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

इरफान के करीबी ने बताया कि इरफान तहे दिल से अमेरिकन डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का भी डर है कि वे उनके सामने कहीं खो न जाएं। हालांकि इरफान अब तक स्क्रिप्ट का इन्तजार कर रहे हैं।