विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा आमिर की 'दंगल' को ऐसे प्रमोट कर रहीं बेटी इरा, देखें तस्वीरें

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 06:40 PM (IST)

दंगल कुश्ती कोच महावीर फोगट की बायोपिक फ़िल्म है, जिसमें आमिर महावीर के रोल में हैं। फ़िल्म में फ़ातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा गीता और बबीता के रोल में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल वुमन ओरिएंटिड फ़िल्म है और वो अपनी इस फ़िल्म को बिल्कुल इसी तरह प्रमोट भी कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि अब आमिर ख़ान की बेटी इरा ख़ान भी उनकी इस फ़िल्म को अपने दोस्तों के साथ प्रमोट कर रही हैं।

इरा ने दंगल को प्रमोट करने के लिए इसके हिट गाने हानिकारक बापू से क्लू लिया है। इरा ने अपने दोस्तों के साथ कुछ टी-शर्ट्स पहनी हुई हैं, जिन पर बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है लिखा हुआ है। दंगल को प्रमोट करने के लिए बेटी की इस क्रिएटिव कोशिश से आमिर भी ख़ुश और प्रभावित हैं। आमिर ने इस फोटो को शेयर करके कैप्शन लिखा है- देखिए मेरी बेटी और उसके दोस्त क्या कर रहे हैं। शुक्रिया इरा। साथ ही आमिर ने मज़ाक़ भी किया है और लिखा है- असली महावीर से मिलने तक इंतज़ार करो।

इसे भी पढ़ें- आमिर ख़ान की बेटी इस एक्टर को कर चुकी हैं डेट

आपको बता दें कि दंगल कुश्ती कोच महावीर फोगट की बायोपिक फ़िल्म है, जिसमें आमिर महावीर के रोल में हैं। फ़िल्म में फ़ातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा महावीर फोगट की बेटियों गीता और बबीता के रोल में हैं। फ़िल्म 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

यह 'अनाड़ी' करता था 'खलनायक' की मां से प्यार