वीडियो: इलियाना डिक्रूज़ ने की अपील, सोशल मीडिया में ना फैलाएं नफ़रत
ये सांकेतिक वीडियो है, जिसमें एक लड़की को दिखाया गया है। वीडियो में कुछ लाइंस लिखी आती हैं, जिसके अनुसार लड़की के चेहरे के भाव बदलते रहते हैं।
मुंबई। सोशल मीडिया यूं तो इंटरेक्शन करने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, मगर कुछ लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नफ़रत फैलाने के लिए करते हैं। सेलेब्रिटीज़ भी इससे अछूते नहीं हैं। उनके ख़िलाफ़ भी अक्सर शब्दों का ज़हर उगला जाता रहा है। इलियाना डिक्रूज़ ने एक वीडियो शेयर करके सभी से लोगों को तंग ना करने और नफ़रत ना फैलाने की अपील की है।
वीडियो के साथ इलियाना ने कैप्शन लिखा है, "तंग करना बंद करें। नफ़रत को रोकें। अगर आपके पास कहने के लिए कुछ अच्छा नहीं है, तो चुप रहिए। वो ख़ूबसूरत है... परेशान करना बंद होना चाहिए।" ये सांकेतिक वीडियो है, जिसमें एक लड़की को दिखाया गया है। वीडियो में कुछ लाइंस लिखी आती हैं, जिसके अनुसार लड़की के चेहरे के भाव बदलते रहते हैं। इन लाइंस का मर्म है कि किसी की शारीरिक बनावट को लेकर व्यक्तिगत कमेंट नहीं करने चाहिए। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले सोनम कपूर ने भी अपने फॉलोअर्स से अपील की थी कि नफ़रत ना फैलाएं और दूसरे सेलेब्रिटीज़ को लेकर निजी कमेंट ना करें।
यह भी पढ़ें: नेशनल एंथम को लेकर ट्रोल हुईं सोनम कपूर ने फैंस से की ये अपील
इलियाना अब अनीस बज़्मी डायरेक्टिड फ़िल्म मुबारकां में नज़र आने वाली हैं, जिसमें अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और आथिया शेट्टी के साथ वो स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। फ़िल्म अर्जुन और अनिल सिख अवतार में दिखाई देंगे। अर्जुन डबल रोल निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जलती गर्मी को देखर परिणीति ने बनाया मुंह, अपनाए ये 5 लुक्स