Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइफा में सितारों की झलक को बेकरार हैं प्रशंसक

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Sun, 07 Jun 2015 12:35 PM (IST)

    वीडियोकान डी2एच आइफा अवार्ड की बेकरारी यहां देखने लायक है। सितारों की एक झलक पाने को प्रशंसकों का हुजूम होटल और आयोजन स्थल पर उमड़ा है। सितारे भी आइफा की शाम को यादगार बनाने में पीछे नहीं हैं। श्रद्धा कपूर के रिहर्सल को देखने के बाद कलर्स चैनल के सीओओ

    स्मिता श्रीवास्तव, कुआलालंपुर। वीडियोकान डी2एच आइफा अवार्ड की बेकरारी यहां देखने लायक है। सितारों की एक झलक पाने को प्रशंसकों का हुजूम होटल और आयोजन स्थल पर उमड़ा है। सितारे भी आइफा की शाम को यादगार बनाने में पीछे नहीं हैं। श्रद्धा कपूर के रिहर्सल को देखने के बाद कलर्स चैनल के सीओओ ने ट्वीट कर उनकी परफार्मेंस को लेकर बेकरारी बढ़ा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब 13 साल बाद मलेशिया में दोबारा आयोजित हो रहे आइफा अवार्ड का आयोजन रविवार को होना है। स्थानीय लोग बॉलीवुड के खासे दीवाने हैं। अपने शहर में मीडिया का जमावड़ा देखकर कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सितारों की जानकारी लेना नहीं भूलते। कुछ शाहरुख, तो कुछ सलमान खान और आमिर खान के दीवाने हैं। हालांकि इस बार किसी खान के हिस्सा न लेने से मायूसी है।

    अपने पसंदीदा कलाकारों की फिल्मों के नाम उनकी जुबान पर चढ़े हैं। उनकी दीवानगी देखकर भाषाई फर्क का अहसास मिट जाता है। सितारों की झलक पाने के लिए वे घंटों होटल के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करते हैं। सितारों को देखते ही उनके चेहरे खिल उठते हैं।

    पिता हैं प्रेरणा : रितिक
    रितिक रोशन ने बहन सुनैना द्वारा पिता राकेश रोशन पर लिखी किताब 'टू डैड विद लव' की साइनिंग सेरेमनी में कहा कि यह किताब मेरे पिता के जीवन की असाधारण यात्रा के संबंध में हैं। वह ताउम्र मेरी प्रेरणा रहेंगे। वह उन लोगों में हैं जो अपनी भावनाओं को प्रदर्शित नहीं करते। हालांकि मेरी बहन उन्हें कितना प्यार करती है, इसकी अभिव्यक्ति उन्होंने किताब में की है। किताब लिखने के लिए उन्हें रिसर्च करनी पड़ी।
    उधर, देर रात हुए फैशन शो में खबर लिखे जाने तक मसाबा, गौरंग शाह ने अपने परिधानों का कलेक्शन पेश किया। गौरंग के उमराव जान कलेक्शन पर सभी की निगाहें ठहर गईं। इस मौके पर अनुराग कश्यप, विकास बहल, मीका सिंह समेत कई सितारे मौजूद रहे। संचालन विवेक ओबराय और नेहा धूपिया ने किया।

    महिलाओं को पिंजरे में रखते हैं समृद्ध परिवार : प्रियंका चोपड़ा
    हाल ही में रिलीज फिल्म 'दिल धड़कने दो' में एक आज्ञाकारी बेटी की भूमिका निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा भारतीय समाज में लैंगिक भेदभाव को बड़ा मुद्दा मानती हैं। उनका कहना है कि यह 'कुरीति' शिक्षित और समृद्ध समाज में भी गहरे तक पैठ बनाए हुए है। इस समाज के लोग भी महिलाओं को पिंजरे में रखते हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ने कहा कि 'मैरीकॉम' में लड़कों जैसी भूमिका निभाने के बाद 'दिल धड़कने दो' में ऐसा अभिनय करना आसान नहीं था।

    खानसामे भी हैं तैयार
    यहां के पांच सितारा होटल में ठहरे सितारों के लिए कड़ी सुरक्षा से लेकर खानपान का विशेष प्रबंध किया गया है। खानसामों में अधिकतर स्थानीय हैं लेकिन भारतीय व्यंजनों से खासे वाकिफ हैं। उन्होंने सितारों के लिए पालक पनीर, दाल मखनी, दाल तड़का, बिरयानी, साउथ इंडियन समेत कई नानवेज डिश विशेष रूप से तैयार की है। अधिकतर शेफ शाहरुख खान के दीवाने हैं। उनकी दिली इच्छा उनसे मिलने की है। अभिनेत्रियों में कुछ को माधुरी दीक्षित पसंद हैं। उनके मुताबिक यहां पर हिंदी या चाइनीज फिल्में ज्यादा देखी जाती हैं। मलयालम फिल्में ज्यादा नहीं बनतीं।

    पढ़ेंः आइफा में सोनाक्षी की गायकी ने बांधा समां

    comedy show banner
    comedy show banner