विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ को पर्सनली बर्थडे विश करना चाहती है 'पीकू'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 11 Oct 2015 12:01 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2015 01:19 PM (IST)

हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म 'पीकू' में बाप-बेटी के बीच का मजबूत रिश्‍ता बखूबी दर्शाया गया था। वाकई में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पीकू' में बाप-बेटी के बीच का मजबूत रिश्ता बखूबी दर्शाया गया था। वाकई में जिंदगी की तमाम उलझनों के बीच दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने बाप-बेटी के इस किरदार को जीवंत बना दिया। अब तो रियल लाइफ में भी दोनों के बीच बॉन्डिंग बन चुकी है।

देखिए, बेडरूम से लेकर गार्डेन तक 'बिग बॉस' के घर की तस्वीरें हुईं लीक

आज अमिताभ बच्चन का बर्थडे है, तो भला दीपिका पादुकोण अपने इस रील लाइफ पापा को विश करना कैसे भूल सकती हैं। जी हां, उन्होंने कहा है कि वो पर्सनली उन्हें विश करेंगी। बकौल दीपिका, 'मैं उन्हें पर्सनली विश करना पसंद करूंगी। मैं सार्वजनिक तौर पर लोगों को विश करना पसंद नहीं करती हूं। मेरे ख्याल से रिलेशनशिप्स पर्सनल चीजें होती हैं और मैं अमित जी को पर्सनली विश करना पसंद करूंगी।' दरअसल, दीपिका से एक इवेंट में इस बारे में सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही।

बताइए, क्या आमिर से बेहतर है सलमान का 'रेसलर' लुक?

आपको बता दें कि अमिताभ आज 73 साल के हो गए। वैसे यह भी बता दें कि कुछ समय पहले अमिताभ और दीपिका के बीच अनबन की खबर भी सामने आई थी, जब दीपिका ने 'पीकू' की सक्सेस पार्टी में उन्हें इनवाइट नहीं किया था। हालांकि बाद में जब इस बारे में दीपिका द्वारा माफी मांगे जाने के बारे में अमिताभ से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जो बीत गई सो बात गई'।