विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमशकल्स' के निर्देशक साजिद खान की ट्विटर पर धमाकेदार एंट्री

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2015 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 08:27 AM (IST)

'हमशकल्स' के निर्देशक साजिद खान आखिरकार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'टि्वटर' पर आ ही गए। ट्विटर पर आने के बाद उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'हमशकल्स' के निर्देशक साजिद खान आखिरकार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'टि्वटर' पर आ ही गए। ट्विटर पर आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से मनोरंजन का वादा भी किया है।

इस सीन में सलमान खान को आई ऐश्वर्या राय की याद!

साजिद का पहला ट्वीट है, 'अगर हंसना एक दवा है...तो यह जगह आपकी लोकल केमिस्ट की है... आपके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करूंगा'

इस एक्टर-निर्देशक का स्वागत उनकी फिल्ममेकर बहन फराह खान ने भी किया। करण जौहर ने भी अपने फॉलोअर्स से साजिद को मिलवाया।

फराह ने ट्वीट किया है, 'तो मेरे भाई आखिरकार यहां आ ही गए! मजेदार ट्वीट्स के लिए उन्हें फॉलो कीजिए।'

सनी लियोन की 'लीला...' ने एक हफ्ते में कमाए 24 करोड़!

करण जौहर ने लिखा है, 'वो इंसान जिसका 'सेंस ऑफ ह्यूमर' कमाल का है, अब टि्वटर पर है। निर्देशक और अब कॉलमनिस्ट! साजिद खान!'

खूब हंसाने का वादा करने वाले साजिद खान ने दूसरा ट्वीट किया, 'मेरे टीचर कहा करते थे 'क्विट करने वाले कभी मत बनो'.... तो स्मोकिंग का क्या करूं?'

साजिद को फॉलो करने के लिए टि्वटर पर @SimplySajidK पर जाएं।

गुत्थी को 'गब्बर' से हैं ढेरों उम्मीदें