विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिवोर्स के बाद भी हैं नज़दीकियां, फिर साथ दिखे रितिक रोशन और सुजैन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 04 Jun 2017 10:54 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2017 11:48 AM (IST)

इस दम्पति के अलगाव के बाद भी इस तरह की तस्वीरें सुकून देती हैं।

डिवोर्स के बाद भी हैं नज़दीकियां, फिर साथ दिखे रितिक रोशन और सुजैन, देखें तस्वीरें
डिवोर्स के बाद भी हैं नज़दीकियां, फिर साथ दिखे रितिक रोशन और सुजैन, देखें तस्वीरें

मुंबई। रितिक रोशन और सुजैन ख़ान अपने चौदह साल पुरानी शादी के बंधन से अलग हो चुके हैं। बावजूद इसके, यह जोड़ी अक्सर एक दूसरे के साथ नज़र आ ही जाती हैं। कई बार बच्चों के लिए तो कई बार यूं भी यह जोड़ी एक साथ दिख जाती है। इन ताज़ा तस्वीरों में आप एक बार फिर इन दोनों के नजदीकियों को समझ सकते हैं।

शनिवार को रितिक रोशन और सुजैन ख़ान ने काफी वक़्त साथ बिताया। दोनों एक ही कार में साथ आते-जाते दिखे। हालांकि,इस बार दोनों के साथ उनके बच्चे नज़र नहीं आए। आम तौर पर यह जोड़ी डिवोर्स के बाद अपने बच्चों के साथ ज्यादा देखी जाती है।

यह भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया को देख मुस्कुरा देंगे आप, शू पे दिखा मूंछ और लाल होंठों के निशान, देखें तस्वीरें

हमने पिछले दिनों देखा है अरबाज़-मलायका हो या फरहान-अधूना अपने बीच की रंजिश भूलकर एक साथ नज़र आए। यहां रितिक-सुजैन को एक बार फिर साथ देखना भी यही बताता है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज हैं। दोनों अपने दोस्तों से भी इसी सहजता से मिल रहे हैं।

पिछले दिनों रितिक की फ़िल्म 'काबिल' के प्रमोशन के दौरान भी सुजैन रितिक के काफी करीब दिखीं। सुजैन ने काबिल की न सिर्फ जमकर तारीफ की बल्कि जगह-जगह फ़िल्म को प्रमोट करती हुई भी दिखीं।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो में 'राब्ता' को प्रमोट करने पहुंचे सुशांत और कृति, दिखी ज़बरदस्त केमिस्ट्री

सोशल साइट्स पर भी सुजैन अक्सर रितिक को शुभकामनाएं देती रहती हैं और उनके साथ की अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बहरहाल, इस दम्पति के अलगाव के बाद भी इस तरह की तस्वीरें सुकून देती हैं।