बच्चों संग आउटिंग पर निकले रितिक रोशन, देखें उनके नए लुक की लेटेस्ट तस्वीरें
'काबिल' के बाद उनके फैन उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं!
मुंबई। बॉलीवुड के काबिल अभिनेता रितिक रोशन का एक अपना अलग अंदाज़ है! आये दिन रितिक कई वजहों से ख़बरों में बने रहते हैं। बहरहाल, उनकी जो आज की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं उसमें रितिक काफी यंग और डैशिंग लुक में दिख रहे हैं।
दरअसल, रविवार के दिन छुट्टी का दिन होता है। रितिक के दोनों बेटों के स्कूल की छुट्टी भी थी तो ऐसे में रितिक अपने बच्चों संग निकल गए मुंबई के बांद्रा मार्केट में आउटिंग पर। इन तस्वीरों में अगर आप देखें तो आपको रितिक का एक अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है। रितिक इस टी शर्ट और तेवर में काफी यंग लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss11: अगर ये सच है, तो पुनीश के लिए ये वीकेंड नहीं क़यामत का वार होगा
गौरतलब है कि रितिक रोशन और सुजैन ख़ान अपने चौदह साल पुरानी शादी के बंधन से अलग हो चुके हैं। बावजूद इसके, यह जोड़ी अक्सर एक दूसरे के साथ नज़र आ ही जाती हैं। कई बार बच्चों के लिए तो कई बार यूं भी यह जोड़ी एक साथ दिख जाती है। इन ताज़ा तस्वीरों में फिलहाल सुज़ैन नज़र नहीं आ रही हैं।
रितिक रोशन के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। इस गॉगल्स में रितिक काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।
बहरहाल, रितिक रोशन की लंबे समय से कोई फ़िल्म नहीं आयी है। 'काबिल' के बाद उनके फैन उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं!
यह भी पढ़ें: अक्षय-रजनीकांत की '2.0' अप्रैल में इस ख़ास डेट पर आएगी, पर क्या 'बाहुबली' बन पाएगी
फ़िल्मों की बात करें तो रितिक गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित सुपर 30 नामक बायोपिक में नज़र आएंगे।