विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक की सुनवाई के लिए रितिक के पास समय नहीं!

By rohitEdited By:
Published: Thu, 30 Oct 2014 02:38 PM (IST)

इस महीने के अंत तक रितिक रोशन के तलाक की सुनवाई 31 अक्टूबर को तय की गई थी। लेकिन रितिक इस दिन मौजूद नहीं रह

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन के तलाक की सुनवाई 31 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन रितिक इस दिन अदालत में मौजूद नहीं रह पाएंगे।

रितिक के वकील दीपेश मेहता ने कहा 'हम खुद को कोर्ट में पेश नहीं कर पाएंगे क्योंकि यह सुविधाजनक नहीं हैं। हमने सुनवाई के लिए एक अन्य तारीख तय करने की मांग की है।'

हालांकि उनकी वकील ने इस बदलाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं किया है।

लगता है रितिक और सुजैन दोनों ही कानूनी रूप से अलग होने से पहले कुछ व्यक्तिगत मुद्दों को हल करना चाहते हैं। इस कपल ने एक संयुक्त याचिका दायर की थी कि बेमेल स्वभाव व मतभेद के कारण वह साथ नहीं रह सकते।

सुजैन इस साल जनवरी में रितिक का घर छोड़कर चली गई थी। अप्रैल में दोनों ने आपसी सहमति से शादी तोड़ने का फैसला किया था और गुजारा भत्ता, निवास और सुजैन व दोनों बच्चों के स्थायी रखरखाव के लिए कोर्ट के बाहर समाधान के लिए सहमत हुए थे। इस कपल के दोनों बेटे को आपसी सहमति से सुजैन के साथ रहने का तय किया है।

पढ़ेंः रितिक रोशन ने सुजैन को गोवा में ऐसे दिया 'चकमा'!

पढ़ेंः रितिक रोशन को करना होगा आराम!