'धूम 4' को लेकर रितिक रोशन बोले, फिर विलेन बनने की थी अटकलें
रितिक रोशन के फैंस के लिए निराशाजनक खबर है। 'धूम 4' में उनके चहेते रितिक नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद ही इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली। रितिक रोशन के फैंस के लिए निराशाजनक खबर है। 'धूम 4' में उनके चहेते रितिक नजर नहीं आएंगे। हाल ही में खबरें आ रही थीं की 'धूम' के चौथे पार्ट के लिए रितिक को भी साइन किया गया है, लेकिन अब उन्होंने खुद ही इस तरह खबरों को खारिज करते हुए कहा है, 'मैं फिलहाल दो फिल्में कर रहा हूं। एक 'काबिल' और दूसरी यशराज के साथ है।'
रितिक ने उस खबर को भी खारिज किया है, जिसमें साउथ एक्टर प्रभास के साथ उनकी जोड़ी 'धूम 4' में नजर आने की चर्चा की गई थी। फिल्मी गलियारों में यह चर्चा थी कि यशराज की ओर से इस फ्रेंचाइजी के लिए विलेन के रोल के लिए प्रभास को साइन किया गया है।
'हैप्पी भाग जाएगी' की शूटिंग खत्म, डायना ने बताई फिल्म से जुड़ी खास बातें
आपको बता दें कि इस साल रितिक रितिक, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दारो' में नजर आएंगे, जो कि एक पीरियड ड्रामा है। इसके अलावा वो 'काबिल' में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ यामी गौतम दिखाई देंगी। संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इस महीने से शुरू होने की उम्मीद है। रितिक यशराज की फिल्म 'ठग' में भी दमदार किरदार में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य करेंगे।