विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'धूम 2' के बाद फिर 'यश राज' के साथ रितिक

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 03 Dec 2014 08:13 AM (IST)

इससे पहले रितिक रोशन यश राज बैनर के साथ दो फिल्‍में कर चुके हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। अब ताजा खबर है कि उन्हें अपना एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है जिसे 'यश राज फिल्म्स" प्रोड्यूस कर रहा है।

हाल ही में रितिक से एक प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया है जिसे 'धूम 3' के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य निर्देशित करेंगे। सूत्र के मुताबिक, 'यश राज का रितिक में हमेशा से एक विश्वास रहा है और उनके साथ काम करने के लिए वो हमेशा तैयार रहते हैं। रितिक को एक प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया है लेकिन औपचारिक रूप से उन्होंने साइन नहीं किया है।'

रितिक इस बैनर के साथ 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'धूम 2' कर चुके हैं।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः रितिक रोशन के साथ 'मिस्ट्री गर्ल'!

पढ़ेंः आखिरकार अलग हो गए रितिक-सुजैन, कबूल किया तलाकनामा