विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में ऐसे होगा होली पर धमाल

By Edited By:
Published: Thu, 13 Mar 2014 11:11 AM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2014 11:35 AM (IST)

मैड इन इंडिया की तरह कपिल शर्मा भी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होली स्पेशल एपिसोड को खास बनाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मैड इन इंडिया की तरह कपिल शर्मा भी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होली स्पेशल एपिसोड को खास बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। खबर है कि शो के होली एपिसोड को और भी रंगीन बनाने के लिए कई सितारे शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। शो के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। कपिल की पत्नी का किकिरदार निभाने वाले सुमोना चक्रवर्ती शो में वापसी कर रही हैं।

पढ़ें : तो पलक बनेंगी अकबर

सुमोना चक्रवर्ती काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें एक हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है। सेहत में सुधार होते ही सुमोना शो में वापसी कर रही हैं।

पढ़ें : कपिल ने बाबा रामदेव को पछाड़ा

इधर, कपिल के होली स्पेशल एपिसोड में जान डालने के लिए टीवी स्टार मौनी रॉय, सिंगर कैलाश खेर, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, रेमो डिसूजा परफॉर्म करते दिखाई देंगे। इस एंपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

मौनी ने कहा,'बहुत मजा आने वाला है। दो बड़े डांसर के साथ एक ही स्टेज पर अपने पैर थिरकाना, एक गजब का अनुभव होगा।'