Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपने कभी रणवीर सिंह का ऐसा लुक देखा है?

    मुंबई,(भारती दुबे)। संजय लीला भंसाली को आखिरकार उनका बाजीराव मिल ही गया। जी हां रणवीर सिंह ने संजय के बाजीराव बनने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन क्या आपको पता है कि संजय के बाजीराव बिल्कुल गंजे होंगे। खास बात ये है कि रणवीर ने इस नए लुक के लिए हामी भर दी है। हम आपको दिखाते हैं कि गंजे होने के बाद रणवीर कैसे दिखेंगे।

    By Edited By: Updated: Fri, 04 Apr 2014 12:54 PM (IST)

    मुंबई,(भारती दुबे)। संजय लीला भंसाली को आखिरकार उनका बाजीराव मिल ही गया। जी हां रणवीर सिंह ने संजय के बाजीराव बनने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन क्या आपको पता है कि संजय के बाजीराव बिल्कुल गंजे होंगे। खास बात ये है कि रणवीर ने इस नए लुक के लिए हामी भर दी है। हम आपको दिखाते हैं कि गंजे होने के बाद रणवीर कैसे दिखेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर ने करण जौहर की फिल्म शुद्धि की जगह संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी को चुना है। इस फिल्म के लिए रणवीर को न सिर्फ शेव करानी होगी बल्कि उन्हें अपने सारे बाल भी मूंडवाने होंगे। सूत्रों ने बताया कि रणवीर ने इसके लिए हामी भर दी है। हालांकि उनके प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार किया है। सिर्फ यही नहीं फिल्म का 11 महीने का कॉंट्रक्ट है। अगर रणवीर ये फिल्म करते हैं तो वे इतने दिनों तक कहीं नहीं जा सकते हैं।

    गौरतलब है कि पहले संजय सलमान खान को लेकर ये फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन बाद में उनके और ऐश्वर्या के बीच हुए तनाव के बाद यह आइडिया ठप हो गया। उसके बाद खबरें आईं कि शाहरुख सलमान की जगह ले रहे हैं। लेकिन अब पुख्ता हो गया कि रणवीर ही बाजीराव बन रहे हैं।

    पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें

    पढ़ें : करण जौहर को दिखाया रणवीर ने ठेंगा