विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: ...तो इसलिए कबीर ख़ान डायरेक्ट नहीं कर रहे 'टाइगर ज़िंदा है'

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 07:13 PM (IST)

फिल्मसिटी में मनाली के उस गांव के सेट को हूबहू उसी रूप में तैयार किया गया है, जैसे गांव में सलमान मनाली से शूटिंग करके लौटे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कबीर ख़ान इस वक़्त 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग फ़िल्मसिटी स्टूडियो में कर रहे हैं और इसके लिए स्टूडियो में मनाली के एक गांव का सेट क्रिएट किया गया है। इस सेट पर सलमान व बाकी कलाकार आगे के सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।

ख़बर है कि फिल्मसिटी में मनाली के उस गांव के सेट को हूबहू उसी रूप में तैयार किया गया है, जैसे गांव में सलमान मनाली से शूटिंग करके लौटे हैं। सूत्र ने ये भी बताया है कि कबीर और सलमान की सेट पर अच्छी बांडिंग नज़र आ रही है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी चिलिंग मूड में नज़र आते हैं। सूत्र की मानें तो कबीर ख़ान की फ़िल्म 'एक था टाइगर' के सीक्वल 'टाइगर ज़िंदा है' से दूरी कबीर तनाव या मनमुटाव की वजह से नहीं बनायी है, ट्यूबलाइट को जिस तरह से कबीर खान बनाना चाह रहे हैं, उन्हें इस फ़िल्म के प्रोडक्शन से अधिक वक़्त पोस्ट प्रोडक्शन पर देना है और वह काफी टाइम कंज्यूमिंग है।

जॉली एलएलबी 2 के टीज़र पोस्टर में देखिए सीधे-सादे अक्षय कुमार

कबीर चाहते हैं कि वह अपना पूरा फोकस पोस्ट प्रोडक्शन पर रखें। वह इस वजह से ही किसी और प्रोजेक्ट पर बिल्कुल ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इसीलिए उन्होंने 'टाइगर ज़िंदा है' से हाथ खींचे। 'ट्यूबलाइट' अगले साल रिलीज़ होगी।