Pics: डिवोर्स के बाद ये कैसी नज़दीकियां? रितिक ने सुज़ैन के साथ मनाया बर्थडे!
इनमें से एक तस्वीर ऐसी है जहाँ रितिक और सुज़ैन किसी और से गले लग रहें हैं मगर, रितिक की निगाहें सिर्फ सुज़ैन पर है!
मुंबई। रितिक रोशन और सुज़ैन ख़ान ने साल 2014 में अपने 14 साल की शादी को तलाक़ का नाम दिया था मगर, गौर किया जाए तो तलाक़ के बाद ये दोनों पहले से ज्यादा साथ दिखाई देने लगे है! है ना?
मिनी हॉलिडे हो या बच्चों के बर्थडे ये दोनों अक्सर साथ दिखाई देते है। वैसे, तो यह अच्छी बात है कि वो एक अच्छे टर्म पर एक-दुसरे से अलग हुए है और अपनी दोस्ती को बरकरार रखे हुए है। रितिक ने कल यानी कि 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर भी सुज़ैन उनके साथ थी।
इसे भी पढ़ें- अमिताभ की आवाज़ और ओम पुरी की झलक के साथ देखिये ये अनसुनी कहानी
देखिये ये तस्वीरें जहां रितिक और सुज़ैन पार्टी में साथ एंट्री कर रहें हैं! रितिक की इस पार्टी में उनके बच्चे रिदान और रेहान भी शामिल है। वैसे, दोनों आज भी एक साथ बहुत अच्छे लगते है। है ना?