विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या 'द लंचबॉक्‍स' की हीरोइन के हाथ लग गया है नया प्रोजेक्‍ट?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 28 Apr 2015 10:40 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 11:06 AM (IST)

इरफान खान की फिल्‍म 'द लंचबॉक्‍स' एक शानदार फिल्‍म थी और इसे आलोचकों की भी सराहना मिली थी।इस फिल्‍म की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इरफान खान की फिल्म 'द लंचबॉक्स' एक शानदार फिल्म थी और इसे आलोचकों की भी सराहना मिली थी।इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसकी हीरोइन भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी और वो हैं निम्रत कौर। इस फिल्म के सफलता के बाद वह अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी सतर्क हो गई हैं और चुनिंदा फिल्मों के लिए हां कह रही हैं।

एकता की यूथ इरॉटिक 'xxx' में सनी लियोन की जगह कायरा दत्त

इसीलिए इस फिल्म के बाद निम्रत कौर ने इंटरनेशनल टीवी सीरीज 'होमलैंड' में काम करना शुरू किया और अब वह इन दिनों अक्षय कुमार के साथ उनकी नई फिल्म 'एयरलिफ्ट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही एक और इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट भी उनके हाथ लगने वाला है। लगभग-लगभग सब कुछ फाइनल हो गया है। हालांकि अभी इस बारे में विस्तार से कुछ पता नहीं चल पाया है।

देखिए 'xxx' में सेक्स का तड़का लगाने आ रही हैं ये तीन नई हीरोइनें

फिल्म 'द लंचबॉक्स' में अपने दमदार अभिनय के लिए निम्रत कौर को कई अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था और कई अवॉर्ड उनके नाम भी हुए। फिलहाल इस फिल्म में वह एक सीधी-सादी हाउसवाइफ के रोल में नजर आई थीं। ऐसे में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'एयरलिफ्ट' में उन्हें देखने का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार होगा।

आखिर क्यों दीपिका ने पंगा होने के बावजूद कंगना को किया कॉल?