विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या वाकई रितिक रोशन को डेट कर रही हैं कंगना रनौत?

By rohit guptaEdited By:
Published: Fri, 26 Dec 2014 01:11 PM (GMT+05:30)

हाल ही में रितिक रोशन और कंगना रनौत के रिलेशनशिप में होने की चर्चा चल रही थी। भले ही रितिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में रितिक रोशन और कंगना रनौत के रिलेशनशिप में होने की चर्चा चल रही थी। भले ही रितिक ने इसका खंडन किया हो लेकिन कंगना ने इस पर से पर्दा उठा दिया है। कंगना ने पुष्टि की है कि वो डेटिंग कर रही हैं। हालांकि कंगना ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने स्वीकारा है कि वह अभी रिलेशनशिप में हैं और एक साथी पाकर काफी खुश हैं।

हां, मैं दीपिका पादुकोण को डेट कर रहा था: सिद्धार्थ माल्या

कंगना ने एक अखबार से कहा, 'मैं रिलेशनशिप में हूं और इस समय को काफी एंजॉय कर रही हूं। लेकिन मैं इस बारे में अभी बात नहीं करना चाहती। वो मेरे लिए बहुत खास है और ऐसा साथी मिलने पर मैं बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसी स्थिति में आ पाऊंगी, जब मैं खुलकर इस बारे में बात कर सकूं। अभी इस बारे में बात करना दूसरे व्यक्ति के लिए सही नहीं होगा।'

अनुष्का के हॉट फोटोशूट से खफा हुए विराट कोहली!

हालांकि कंगना इससे पहले भी बता चुकी हैं कि उनकी जिंदगी में कोई है लेकिन वो उसका नाम लेने से हिचक क्यों रही हैं? क्या रितिक का हाल ही में हुआ तलाक इसकी वजह है? खैर ये तो वक्त ही बताएगा।

क्रिसमस लंच पर आया पूरा कपूर खानदान