विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हंसल मेहता ने श्वेता बसु को ऑफर किया रोल

By rohitEdited By:
Published: Thu, 27 Nov 2014 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 03:16 PM (IST)

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर हंसल मेहता ने अपना वायदा निभाते हुए अभिनेत्री श्वेता बसु को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर हंसल मेहता ने अपना वायदा निभाते हुए अभिनेत्री श्वेता बसु को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए रोल ऑफर किया है। श्वेता बसु पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है और इसी आरोप में उन्हें पुलिस ने दो महीने पहले गिरफ्तार किया था।

श्वेता बसु की गिरफ्तारी के वक्त हंसल मेहता उन गिनी-चुनी फिल्मी हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने इस अभिनेत्री का समर्थन किया था। हालांकि श्वेता बसु ने साफ कह दिया है, 'मुझे सहानुभूति के आधार पर कोई रोल नहीं चाहिए। अगर रोल मेरे मुताबिक, तभी मैं फिल्म में काम करूंगी।

उधर हंसल मेहता का कहना है कि उन्होंने सहानुभूति दिखाते हुए श्वेता को यह रोल ऑफर नहीं किया है, बल्कि वो बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री है।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी में चल रहा था सेक्स रैकेट

पढ़ें: सेक्स रैकेट में फंसी अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द