विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्या बालन के घर पर 'हमारी अधूरी कहानी' की टीम ने किया रिहर्सल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 11 May 2015 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2015 01:32 PM (IST)

विद्या बालन इन दिनों अपनी नई फिल्‍म 'हमारी अधूरी कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह मोहित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विद्या बालन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्क्रिप्ट से काफी खुश थीं और यहां तक कि उन्होंने अपने घर पर रिहर्सल के लिए दिल खोलकर पूरी टीम का स्वागत भी किया।

विद्या बालन ने अपने बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहित सूरी ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां, विद्या ने अपने घर पर रिहर्सल की इजाजत दी थी और उन्होंने 'हमारी अधूरी कहानी' की कास्ट एंड क्रू के लिए एक परफेक्ट होस्ट की भूमिका भी निभाई।' मोहित सूरी उनके काम से भी काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि विद्या को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस फिल्म को पूरी तरह से अपना बना लिया।

शादी के ऐलान के बाद रणबीर ने कट्रीना के साथ देखी फिल्म

इस फिल्म में इमरान हाशमी और राजकुमार यादव भी हैं। मोहित सूरी ने इन दोनों के काम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर इस फिल्म को खास बनाने की पूरी कोशिश की है। खैर, अब देखते हैं कि 12 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।