विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोविंदा की बेटी के 'सेकेंड हैंड हसबेंड' बनें गिप्‍पी ग्रेवाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 05 Jun 2015 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2015 09:13 PM (IST)

पंजाबी सिंगर-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम होगा 'सेकेंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पंजाबी सिंगर-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम होगा 'सेकेंड हैंड हसबैंड'। ट्रेलर लॉन्च में गिप्पी ग्रेवाल कुछ नर्वस नजर आए। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो मैं मीडिया को लेकर भी संकोच में हूं। गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्मों का जाना-माना नाम है।

मणिपुर हमले पर ट्वीट कर विवादों में फंसे रितिक रोशन

उन्होंने कहा, 'मुझे स्टेज के पीछे कहा गया कि ज्यादा बात न करूं। अजीब जवाब देकर किसी भी बात से दूर हो जाऊं।' बकौल गिप्पी ग्रेवाल, 'मीडिया यहां पर बहुत ही सख्त है। यह कारण भी है कि मैं नर्वस हूं और बोलने में संकोच महसूस कर रहा हूं।'

अनुपम खेर ने आइफा में किया खुलासा, जब हो गए थे वो दिवालिया

ऐसी ही कुछ बात टीना आहूजा ने भी कही। वो गोविंदा की बेटी हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ वो भी कदम रखने जा रही हैं। टीना आहूजा ने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा नर्वस हूं। मैंने भी सुना है कि मीडिया बहुत ही सख्त है। मैं कुछ भी कहने के पहले बहुत ज्यादा सोच रही हूं।' यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, गीता बसरा और विजय राज भी शामिल हैं।