यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मम्मी गौरी के साथ दिखे शाहरुख के क्यूट बेटे अबराम
शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अपने पापा के फैंस के बीच ...और पढ़ें

मुंबई। शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अपने पापा के फैंस के बीच तो वो काफी पॉपुलर हो गए हैं। हाल ही में उनके 'दिलवाले' के सेट पर भी रोहित शेट्टी से गाड़ी चलाना सीखते नजर आए थे और अब वो अपनी मम्मी गौरी खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे हैं।

हालांकि वो किसी और की गोद में थे, मगर उनका चेहरा बिल्कुल कैमरे के सामने था। अबराम वाकई काफी क्यूट हैं और ऐसा लग रहा है कि वो बड़े होकर अपने पापा शाहरुख को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। वैसे आपको बता दें कि शाहरुख के बड़े बेटे का नाम आर्यन हैं, जिनके बॉलीवुड में जल्द एंट्री मारने की अटकलें भी काफी तेज हैं। वहीं उन्हें एक बेटी सुहाना भी है।
