विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: बानी को बचाने के लिए गौरव चोपड़ा करेंगे ये 'असंभव' काम!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 03:48 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 04:29 PM (IST)

गौरव पहले तो बहुत नाराज होते हैं लेकिन फिर वह तैयार हो जाते हैं। घर के बाक़ी सदस्य इस बात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बॉस 10' के घर में एक और नया ट्विस्ट आने जा रहा है। ख़बर है कि आज के एपिसोड में बिग बॉस एक बार फिर गौरव और बानी को टेंशन देने वाले हैं।

ख़बर है कि बानी के सामने एक कुर्सी होती है, जिस पर बिग बॉस उनको बैठने को बोल देते हैं और उस पर बैठने के बाद बानी को पता चलता है कि दरअसल बानी को बिग बॉस ने नॉमिनेट किया है और नॉमिनेशन से बचने के लिए बानी के सामने एक शर्त रख दी है। नॉमिनेशन से बचने के लिए बानी को गौरव के कान में यह कहना होगा कि उन्हें अपनी आइब्रोज़ ब्लीच करनी होंगी। इस पर गौरव भड़क जाते हैं और कहते हैं कि वो यह नहीं करेंगे। वो यह सब करने घर में नहीं आये हैं। इस पर बानी उन्हें दोस्ती की दुहाई देती हैं और कहती हैं कि वो अगर उन्हें बचाना चाहते हैं तो ऐसा उन्हें करना ही होगा।

बिग बॉस 10: इम्यूनिटी के लिए इन तीन में होगा आख़िरी मुक़ाबला

गौरव पहले तो बहुत नाराज होते हैं लेकिन फिर वह तैयार हो जाते हैं। घर के बाक़ी सदस्य इस बात को लेकर हैरान होंगे, कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है। अब बानी गौरव की वजह से नॉमिनेशन से बचती है या नहीं, यह देखने के लिए दर्शकों को आज का एपिसोड देखना होगा।