विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार महीने में सुमित की तीसरी फिल्म

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 12:57 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 01:18 PM (IST)

मुंबई। न्यूकमर सुमित सूरी की चार महीनों में तीन फिल्में रिलीज होगी। गुरमित सिंह की 'वॉर्निग 3डी और व्हाट द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। न्यूकमर सुमित सूरी की चार महीनों में तीन फिल्में रिलीज होंगी। गुरमित सिंह की 'वॉर्निग 3डी और व्हाट द फिश' के बाद सुमित अब नीला माधाब पांडा की फिल्म 'बबलू हैप्पी हैं' में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी को रिलीज हो रही है।

पढ़ें : शोले के सांबा की बेटी लेकर आ रही है फिल्म

सुमित का कहना है,'दर्शकों और आलोचकों ने फिल्मों में मेरे काम को सराहा है और बतौर नए अभिनेता मुझमें संभावनाएं देखी है। 'बबलू हैप्पी है' का ट्रेलर देखने के बाद मुझे मेरे कॉमिक टाइमिंग के लिए बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

नीला माधाब पांडा पहले आई एम कलाम डायरेक्ट कर चुके हैं। सुमित ने बताया कि उन्हें फिल्म के ऑफर्स आ रहे हैं लेकिन वह सही पटकथा का इंतजार कर रहे हैं। वे अनुराग बसु, इम्तियाज अली, दिबाकर बनर्जी, अनुराग कश्यप जैसे निर्देशकों और यशराज, धर्मा, एक्सेल, बालाजी जैसे बैनर्स के साथ काम करना चाहते हैं। (नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर