कोमा से उठी पर दो दशक पीछे लौटी पूर्व मॉडल!
ब्रिटेन की एक पूर्व मॉडल एक कार हादसे के बाद कोमा में चली गई। कोमा से बाहर आने पर उसकी याद्दाश्त दो दशक पीछे चली गई है। 40 वर्षीय मां को पता नहीं कि उसकी एक 14 साल की बेटी भी है। उसे अभी भी लगता है कि वह 1990
मुंबई। ब्रिटेन की एक पूर्व मॉडल एक कार हादसे के बाद कोमा में चली गई। कोमा से बाहर आने पर उसकी याद्दाश्त दो दशक पीछे चली गई है। 40 वर्षीय मां को पता नहीं कि उसकी एक 14 साल की बेटी भी है। उसे अभी भी लगता है कि वह 1990 के दशक में जी रही है।
छह हफ्ते बाद कोमा से बाहर आने पर केंडिस एम्पटेग को लगता है कि वह अभी भी 22 साल की ब्यूटी क्वीन है। वह ये जानकर स्तब्ध है कि उसकी मैडी नाम की 14 साल की बेटी है। जबकि वह मानती है कि ना उसकी शादी हुई है और न ही उसका कोई ब्वायफ्रेंड है।
केंडिस अब भी मानती है कि प्रिंसेस डायना जीवित हैं। और स्पाइस गर्ल्स बैंड अब भी काउंटडाउन में नंबर एक पर है। केंडिस सितंबर 2010 को रोलैंड्स गिल के पास अपनी टोयटा एनआर2 पर नियंत्रण खोने के बाद हादसे का शिकार हुई थीं। हादसे के बाद से वह कोमा में थी।
लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद उनके परिवार ने उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली से हटाने का फैसला किया। लेकिन तभी उनके हाथ की एक उंगली में मामूली हरकत हुई। तब उन्हें जीवित रखने का फैसला लिया गया। फिलहाल केंडिस को अपने प्रेमी की भी याद नहीं है।