विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया खान की हत्या का शक गहराया

By Edited By:
Published: Sat, 09 Nov 2013 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 10:35 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। कैलीना फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

विनोद कुमार मेनन (मिडडे), मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। कैलीना फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट के मुताबिक जिया खान ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या हुई थी। रिपोर्ट से जिया की हत्या को लेकर शक और गहरा गया है। यही नहीं इससे अभिनेत्री की मां राबिया खान का यह दावा और पुख्ता हो जाता है कि उनकी बेटी का कत्ल हुआ था। राबिया इस मामले में आदित्य पंचोली के बेटे और जिया के ब्वॉयफ्रैंड सूरज पंचोली को लपेट रही हैं।

पढ़ें : जिया की मां को क्यों लगा कि हत्या है आत्महत्या नहीं

एफएसएल की रिपोर्ट के अनुसार 3 जून को जूहू स्थित अपने घर में लटकी पाई गई जिया खान के दाएं और बाएं हाथ के नाखून के हिस्से नमूने के रूप में उसे मिले। 4 जून को जेजे पोस्टमार्टम सेंटर ने जिया के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके अगले दिन ये सैम्पल जांच के लिए एफएसएल को भेजे गए। एफएसएल ने 16 अगस्त को अपनी रिपोर्ट दी। इसके अनुसार जिया के दोनों हाथों के नाखूनों से खून और मानव मांस के अवशेष पाए गए थे। हालांकि नाखूनों पर पाया गया खून किसका है, यह पता नहीं चल सका। इन सुबूतों को लेकर राबिया ने निजी फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. आरके शर्मा को इस मामले की जांच करने को कहा। डॉ. शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में आत्महत्या पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अपनी अंतरिम रिपोर्ट में उन्होंने जिया की हत्या होने की मजबूत संभावना जताई है। अब डॉ. शर्मा ने जेजे अस्पताल में जिया के पोस्टमार्टम का वीडियो मांगा है ताकि वे अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकें।

राबिया खान ने मिडडे को बताया, 'मेरी बेटी की निश्चित रूप से हत्या हुई है और पुलिस ने सुबूत छिपाए हैं, लेकिन अब साफ हो गया है किसी शख्स ने उसकी हत्या की थी।' राबिया ने सवाल किया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जिया के नाखून में मिले किसी अन्य व्यक्ति के शरीर के अंश का डीएनए क्यों नहीं जांचा? अगर डीएनए की जांच हुई तो साफ हो जाएगा कि कातिल कौन है।

राबिया के वकील दिनेश तिवारी ने बताया, 'एफएसएल की रिपोर्ट 15 दिन पहले मिली थी। विशेषज्ञ की राय लेने के लिए इसे डॉ. शर्मा के पास भेजा गया। उनकी रिपोर्ट में कई गंभीर सवाल उठाए गए। तिवारी ने कहा, 'हम जल्द ही अदालत में हत्या का मामला दायर करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम कब्र से जिया का शव निकलवाकर जांच करने की भी मांग करेंगे।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर