विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतजार खत्म, 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर, दीपिका, प्रियंका के लुक जारी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 15 Jul 2015 10:10 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2015 10:36 AM (IST)

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में रणवीर सिंह, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लुक्स को छुपाकर रखा जा रहा था जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी।

जब दीपिका ने करतब दिखाकर रणवीर को कर दिया हैरान!

लेकिन ये इंतजार जल्द खत्म होता दिख रहा है क्योंकि फिल्म में तीनों के पहले लुक और पोस्टर जारी हो गए हैं।

रणवीर सिंह फिल्म में पेशवा बाजीराव के रोल में हैं।

दीपिका फिल्म में मस्तानी के रोल में हैं, जो बाजीराव की दूसरी पत्नी थी।

प्रियंका फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के रोल में हैं।

'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है।

फिल्म का पहला पोस्टर रणवीर ने मंगलवार को ट्विटर पर जारी किया।

एक्टर्स के लुक सामने आने के बाद से ही ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

फिल्म का टीजर कल रिलीज किया जाएगा जबकि पहला ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के साथ शुक्रवार को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म इस साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

सूरज और आथिया की 'हीरो' का नया पोस्टर जारी