धोखाधड़ी के आरोप में जूही चावला और उनके पति के खिलाफ FIR दर्ज
ठगी के आरोप में जूही चावला और उनके पति जय मेहता के खिलाफ रांची में FIR दर्ज कराया गया है। ये एफआईआर 'आइक्यू लॉजिक इंडिया' के संचालक जयेश सिन्हा ने दर्ज कराया है।
नई दिल्ली। अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता के खिलाफ रांची में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। ये एफआईआर प्राइवेट स्कूलों के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम तैयार करने वाली कंपनी 'आइक्यू लॉजिक इंडिया' के संचालक जयेश सिन्हा ने दर्ज कराया है।
प्रसिद्धा अभिनेत्री व रंगकर्मी सुलभा देशपांडे का निधन
जयेश का आरोप है कि मुंबई की कंपनी उबकुल फ्यूटेक ने स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन के लिए 2013 में फ्रेंचाइजी देने की बात कही थी। इस कंपनी के फाउंडर जूही के पति जय मेहता के हैं और जूही इस कपंनी की ब्रांड पब्लिसिटी एम्बेसडर है। FIR में यह भी कहा गया है कि इस डील को लेकर यह तय हुआ था कि जूही रांची में तीन दिन तक रहकर उनके साथ स्कूलों में कैम्पेन करेंगी, लेकिन जूही ने ऐसा नहीं किया। सिन्हा को जब फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो उन्होंने मई 2015 में इस सिलसिले में कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई।
सलमान के साथ 'जुगलबंदी' पर बोले फवाद खान
कोर्ट के आदेश के बाद धारा 406, 420 और 120(B) के तहत लालपुर थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर नंबर 62/16 दर्ज कराया गया है। इस केस में कुल 7 लोगों पर रांची के लालपुर थाने में FIR दर्ज हुआ है।