विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोहल्‍ला अस्‍सी' में गाली देने पर सनी देओल के खिलाफ एफआइआर दर्ज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 22 Jun 2015 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2015 03:46 PM (IST)

सनी देओल की फिल्‍म 'मोहल्‍ला अस्‍सी' का कथित ट्रेलर हाल ही में काफी विवादों में रहा था। अब इसको लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' का कथित ट्रेलर हाल ही में काफी विवादों में रहा था। अब इसको लेकर वाराणसी में सनी देओल और इस फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्धिवेदी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दिया गया है। दोनों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

कोई कर रहा है संजय दत्त के जेल से बाहर आने का इंतजार

दोनों के खिलाफ 'सर्वजन जाग्रुती संस्था' के सदस्यों ने रविवार को वाराणसी के भेलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फिल्म धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और हम ऐसी फिल्म को रिलीज नहीं होने दे सकते हैं।

शादी से पहले ही मां बनने को बेकरार हुई ये हॉट एक्ट्रेस

हाल ही में सनी देओल की काफी समय से चर्चा में रही फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' का ट्रेलर लीक होने पर काफी विवाद हुआ था। इसमें सभी कलाकार गाली देते नजर आ रहे थे और यहां तक कि शंकर भगवान को भी एेसा करते दिखाया गया था। यह पूरी फिल्म धार्मिक नगरी वाराणसी में पर्यटन के बाजारीकरण को लेकर है।

पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन क्यों मांग रहे हैं माैत की दुआ?

हालांकि इस फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्धिवेदी ने कहा था कि यह ट्रेलर फर्जी है। उनकी यह फिल्म कई सालों से चर्चा में है, मगर अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह कब रिलीज होगी। अब तो इतना विवाद हो चुका है, ऐसे में इस फिल्म का क्या होगा, इसको लेकर भी संशय ही बना हुआ है।