यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
500- 1000 नोटबंदी का अजय देवगन की फिल्म पर असर , शूटिंग टली
आमतौर पर कुछ जूनियर आर्टिस्टों, सेट पर काम करने वाले मजदूरों, छोटे-मोटे सामान सप्लाई करने वाले वेंडरों और कुछ टेक्नीशियनों को रोज़ कैश से उनका मेहनताना दिया जाता है।

मुंबई। पिछले एक हफ्ते से देश भर में 500 - 1000 के नोटों पर लगे बैन ने हाहाकार मचा कर रखा है। फिल्मी सितारे और रिलीज़ होने को तैयार बैठी फिल्मों पर इसका असर पड़ा है और अब अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' की शूटिंग को भी दस दिनों के लिए टालना पड़ा है।
ख़बर है कि अजय देवगन, इमरान हाशमी , ईशा गुप्ता , इलियाना डीक्रूज़ और विद्युत जामवाल स्टारर मिलन लुथरिया की फिल्म ' बादशाहो ' को 19 नवम्बर को फ्लोर पर जाना था। शूटिंग की सारी तयारी भी हो चुकी थी लेकिन नोटबंदी के कारण हर जगह जिस तरह की अफ़रा-तफ़री का आलम है उसके चलते निर्माता ने शूटिंग को दस दिनों के लिए टालने का फैसला किया है ताकि तब तक स्थिति सामान्य हो सके। फिल्म की शूटिंग अब 29 नवम्बर से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि निर्माता के सामने आये इस संकट को अजय देवगन और बाकी स्टार्स ने बखूबी समझा है और उन्हें शूटिंग डेट को आगे बढ़ाये जाने में कोई दिक्कत नहीं है। वैसे सिर्फ बादशाहो को ही नहीं इन दिनों शूटिंग से जुड़े लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या रोज़ कैश बांटने की है।
डिंपल को लगता था अक्षय कुमार हैं 'गे', ट्विंकल खन्ना ने ऐसे दूर किया शक
आमतौर पर कुछ जूनियर आर्टिस्टों, सेट पर काम करने वाले मजदूरों, छोटे-मोटे सामान सप्लाई करने वाले वेंडरों और कुछ टेक्नीशियनों को रोज़ कैश से उनका मेहनताना दिया जाता है। और नोटों की किल्लत के कारण प्रोड्यूसर्स मुश्किल में हैं। जिन लोगों ने शूटिंग शुरू नहीं की है वो अपने स्थिति को सामान्य होने देना चाहते हैं और उसके बाद भी कोई कदम उठाएंगे।
