अमिताभ बच्चन कुछ ऐसे सेलिब्रेट कर रहे अभिषेक का जन्मदिन
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के जन्मदिन पर परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। ये लोग मालदीव में छुट्टिया मना रहे हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने 40वें जन्मदिन पर परिवार सहित छुट्टियों पर चले गए हैं। यह छुट्टियां वो मालदीव में मना रहे हैं। यहां उनकी पत्नी ऐश्वर्या, बेटी आराध्या के साथ ही अमिताभ और जया बच्चन व बहन श्वेता नंदा भी गए हैं।
40 के हुए अभिषेक, इन फिल्मों में आएंगे जल्द ही नजर
अमिताभ ने अपने फेसबुक पेज पर यह फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'परिवार जो साथ में है...जलयात्रा भी साथ कर रहा है।'
अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं। जूनियर बच्चन ने इस फोटो का कैप्शन दिया, 'जीवन का सफर तब और भी मजेदार हो जाता है जब आपके हाथ में उनका हाथ हो जिसे आप प्यार करते हैं।'T 2135 - To all that have sent messages through me for Abhishek on his birthday .. gratitude and thank you ! pic.twitter.com/xyjbwPYTi2
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 4, 2016
सुशांत सिंह ने कर ली शादी, लेकिन अंकिता लोखंडे से नहीं...!
अभिषेक बच्चन जल्द ही 'हाउसफुल 3' में नजर आएंगे। यह तीसरा सीक्वेल होगा। इससे पहले साल 2010 में हाउसफुल और साल 2012 में हाउसफुल 2 आ चुकी है।