Move to Jagran APP

Exclusive South Indians की यह खासियत दीपिका को बनाती है Fit और Gorgeous

आपको बता दें कि, दीपिका, नेहाऔर सोहा एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे जिसमें उनके बीच बॉन्डिंग देखने लायक थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 05:14 PM (IST)
Exclusive South Indians की यह खासियत दीपिका को बनाती है Fit और Gorgeous
Exclusive South Indians की यह खासियत दीपिका को बनाती है Fit और Gorgeous

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मुताबिक दक्षिण भारतीय होने के कारण सुबह का नाश्ता उनका सबसे पसंदीदा आहार होता है। दीपिका के मुताबिक भागती दौड़ती जिंदगी में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

loksabha election banner

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपना ख्याल कैसे रखती हैं? इतनी खूबसूरत और स्लिम दिखने का राज क्या है? आपको पता चलेगा तो आप सोचेंगे कि काश आप भी साउथ इंडियन होते। लेकिन यह तो एक हैबिट है जिसे आप भी अडेप्ट कर सकेत हैं। फिटनेस के बारे में बोलते हुए दीपीका ने कहा कि 'वो कुछ चीजो का बहुत ख्याल रखती हैं। जैसे नींद पूरी लेना, समय पर सन्तुलित आहार ग्रहण करना। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनकी दिनचर्या की सबसे महत्वपूर्ण चीज़ सुबह का नाश्ता है। दक्षिण भारतीय होने के चलते भी उनके लिए सुबह का नाश्ता काफी मायने रखता है। इसे वो कभी भी मिस नहीं करती। इसके अलावा दीपिका ने बताया कि फिट रहने के लिए पानी भरपूर पीते रहना चाहिए। साथ ही कसरत करते रहना चाहिए। दीपिका माने तो जिम जाना अनिवार्य नहीं है बल्कि आप आपके रोजमर्रा के कार्य करते हुए भी कसरत कर सकते है। जैसे सीढ़ियों से चलकर जाए।

दीपिका के इनकार के बाद प्रियंका चोपड़ा का ऐलान, जाएंगी ऑस्कर

इस मौके पर सोहा अली खान ने भी फिटनेस टिप्स देते हुए कहा कि शीर्षाशन करना चाहिए। इससे दिल की धड़कन बढ़ती है और खून की धारा भी उल्टी दिशा में बहती है। यह आपको अंदर और बाहर दोनों जगहों से आपको स्वस्थ रखता है। यह हर किसी के लिए अच्छा है। इससे आप स्वस्थ रहते हैं। वहीं इस मौके पर मौजूद नेहा धूपिया ने कहा कि पानी पीते रहना चाहिए। इससे सारे टोक्सिन बाहर निकल जाते है और स्किन भी अच्छी रहती है।

आपको बता दें कि, दीपिका, नेहाऔर सोहा एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे जिसमें उनके बीच बॉन्डिंग देखने लायक थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.