Move to Jagran APP

दीपिका के इनकार के बाद प्रियंका चोपड़ा का ऐलान, जाएंगी ऑस्कर

एयर पोर्ट से जैगर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के बाद उन्होंने बताया कि वो ऑस्कर समारोह में पहुंच रही हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:31 AM (IST)
दीपिका के इनकार के बाद प्रियंका चोपड़ा का ऐलान, जाएंगी ऑस्कर
दीपिका के इनकार के बाद प्रियंका चोपड़ा का ऐलान, जाएंगी ऑस्कर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा लगातार दूसरे ऑस्कर अवॉर्ड्स में भाग लेंगी। जाने माने रॉक बैंड रोलिंग स्टोन के माइक जैगर संग एक तस्वीर को पोस्ट कर प्रियंका ने ये ऐलान किया है। प्रियंका चोपड़ा 26 फरवरी के अमरीका के लॉस एंजेलिस शहर में होने वाले 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर में हिस्सा लेंगी।

loksabha election banner

एयर पोर्ट से जैगर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के बाद उन्होंने बताया कि वो ऑस्कर समारोह में पहुंच रही हैं। प्रियंका दूसरी बार ऑस्कर में हिस्सा लेने जा रही हैं। पिछले साल वो बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए लिव श्राइबर के साथ ऑस्कर में गईं थीं। यहाँ जुहैर मुराड के डिजाइन किये हुए गाउन के पहनकर जब प्रियंका रेड कार्पेट पर आई तो काफी चर्चा हुई। क्वांटिको गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में इंट्री लेने वाली हैं। ये फिल्म मई में रिलीज़ होगी।

रंगून की पहले दिन ही हालत ख़राब, सिर्फ इतनी सी हुई कमाई

 

Change of plans ! Oscars here we come.. @mickjagger LA LA land...

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

उधर दीपिका पादुकोण ने बताया है कि वो ऑस्कर में भाग नहीं ले पाएंगी क्योंकि उनके पहले से कई कमिटमेंट हैं। दीपिका ने फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' में विन डीज़ल के साथ काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.