Exclusive : क्या आपको पता है सलीम सुलेमान ने महज इतने पैसे में दिया फिल्म पूर्णा का संगीत
फिल्म एक आदिवासी, पिछड़ी और गरीब घर से आने वाली लड़की पूर्णा मलावथ की कहानी है। जिसका मानना है कि 'लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं।' गौरतलब है कि यह फिल्म की टैग लाइन भी है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'पूर्णा' का संगीत संगीतकार सलीम -सुलैमान ने सिर्फ 10 पैसे में दिया। शायद आपको यकीन न हो। लेकिन राहुल बोस के मुताबिक फिल्म का बजट कम होने के चलते पूछने की हिम्मत नहीं थी।
फिल्म 'पूर्णा' 13 वर्ष की आयु में पर्वतारोही पूर्णा मलावथ के दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट को फतेह करने की एक सच्ची कहानी है। इस फिल्म के जरिए फिल्म अभिनेता राहुल बोस ने एक बार फिर 16 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। फिल्म का संगीत हाल ही में संगीतकार सलीम के जन्मदिन के मौके पर मुंबई में ख्याति प्राप्त तबलावादक जाकिर हुसैन के हाथों रिलीज किया गया। इस मौके पर राहुल बोस ने खुलासा करते हुए बताया कि, 'फिल्म का बजट कम था और वो चाहते थे कि सलीम सुलेमान इस फिल्म का संगीत दें लेकिन फिल्म के लिए बड़ा बजट उनके पास नहीं था। इसलिए वो बार-बार सलीम से सलाह ले रहे थे। इस बात का अंदेशा सलीम को हुआ और उन्होंने राहुल बोस से पूछा कि समस्या क्या है? इसपर राहुल ने सलीम को बताया कि मैं चाहता हूं कि आप इस फिल्म का संगीत दें पर मेरे जेब में आपको देने के लिए मात्र 10 पैसे हैं। 'इस बात को जैसे ही सलीम ने सुना उन्होंने झट से हां कर दी। इसका कारण सलीम ने फिल्म की कहानी को बताया। सलीम के मुताबिक फिल्म की कहानी इतनी दमदार थी कि मैं ना नहीं कह सका। इस मौके पर फिल्म के गाने पर जाकिर हुसैन ने लाइव परफॉर्म भी किया। फिल्म 'पूर्णा' 31 मार्च को रिलीज हो रही है।
भारत में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करने विवेक ओबेरॉय विश्व बैंक की सीईओ से मिले
फिल्म एक आदिवासी, पिछड़ी और गरीब घर से आने वाली लड़की पूर्णा मलावथ की कहानी है। जिसका मानना है कि 'लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं।' गौरतलब है कि यह फिल्म की टैग लाइन भी है।