Move to Jagran APP

भारत में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करने विवेक ओबेरॉय विश्व बैंक की सीईओ से मिले

भारत आईं विश्व बैंक की सीईयो क्रिस्टलिना जियोर्जिवा ने विवेक ओबेरॉय की बताई समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन भी दिया।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 05 Mar 2017 02:30 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 02:40 PM (IST)
भारत में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करने विवेक ओबेरॉय विश्व बैंक की सीईओ से मिले
भारत में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करने विवेक ओबेरॉय विश्व बैंक की सीईओ से मिले

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में भारत की महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करने के लिए विश्व बैंक की सीईओ क्रिस्टलिना जियोर्जिवा से मुलाकात की और विश्व बैंक की सीईओ क्रिस्टालिना को अवगत कराया।

loksabha election banner

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय सामाजिक मुद्दों को उठाने में हमेशा आगे रहते हैं। कई बार सामाजिक मुद्दों पर खुलकर विवेक ओबेरॉय को बोलते हुए देखा गया है। इसी कड़ी में हाल ही में फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय की मुलाकात विश्व बैंक की सीईओ क्रिस्टालिना जियोर्जिवा से हुई। इस मुलाकात के बारे में बताते हुए विवेक ओबेरॉय ने बताया कि, क्रिस्टालिना से मिलकर उन्होंने भारत में रह रहे परिवार और महिलाओं की स्थिति के बारे में चर्चा की। जिनमें महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की उच्च स्तर की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और वित्त से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं। इसके आगे बताते हुए विवेक ने बताया कि इसके अलावा हमने झुग्गियों में रहनेवालों के पुनर्वास, शहरों के आधारिक सरंचना, खुले में शौच से मुक्ति और उद्योग से होनेवाले प्रदुषण पर भी चर्चा की। विवेक ने क्रिस्टालिना से भारत से जुड़ी समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही ताकि इन समस्याओं से जल्द से जल्द निपटा जा सके।

सलमान के इस डायरेक्टर को अब चाहिए रणवीर सिंह , एक खेल खेलना है

भारत आईं विश्व बैंक की सीईयो क्रिस्टलिना जियोर्जिवा ने विवेक ओबेरॉय की बताई समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन भी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.