विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए आमिर कब देखेंगे सलमान की 'बजरंगी भाईजान'

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 18 Jul 2015 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 01:37 PM (IST)

आज ईद का त्‍यौहार पूरे देश में बहुत हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है। हमारे बॉलीवुड सितारे भी ईद का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आज ईद का त्यौहार पूरे देश में बहुत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। हमारे बॉलीवुड सितारे भी ईद का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा कि ईद पर वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और 'बजरंगी भाईजान' देखेंगे।

आमिर खान ने ईद के मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, 'मैं सभी को ईद की बधाई देता हूं। ईद मेरे लिए फैमिली टाइम होता है। मैं ईद का पूरा दिन अपने परिवार के साथ बिताता हूं। इस बार भी मेरी यही योजना है। लेकिन इस बार मैं ईद मनाने के बाद रात को फिल्म 'बजरंगी भाईजान' देखने जाऊंगा।'

बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'बरजंगी भाईजान' कल ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सलमान के सभी फैन्स को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। आमिर को भी 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज होने का इंतजार था, उन्होंने अपनी बेसब्री को ट्वीट के जरिए जाहिर भी किया था।