यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धर्मेद्र का डबल धमाल
धर्मेद्र पाजी जल्द ही सुभाष घई निर्देशित एक पंजाबी फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म की खास बात ये है ...और पढ़ें

मुंबई। धर्मेद्र पाजी जल्द ही सुभाष घई निर्देशित एक पंजाबी फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म की खास बात ये है कि वे इस फिल्म में डबल रोल करेंगे। यानी दर्शकों को डबल मजा मिलेगा।
पढ़ें : बिग बी के जन्मदिन पर रिलीज होगी थ्री डी शोले
सूत्रों ने बताया कि फिल्म में धर्मेद्र पूनम ढिल्लो और नई हीरोइन मिनीषा लांबा के साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी बाप बेटे के रिश्ते के उतार चढ़ाव पर आधारित होगी। बताया जाता है कि फिल्म अगले साल मई में रिलीज हो सकती है।
गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग पंजाब में होगी। फिल्म के निर्माता स्मीप कंग हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने बच्चों के साथ ही फिल्म की थी। हालांकि इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अपने बच्चों के साथ अभी और फिल्में करना चाहते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
