Move to Jagran APP

एक दूजे के हुए दिव्‍यांका और विवेक, भोपाल में लिए सात फेरे

दिव्‍यांका और विवेक की शादी भोपाल में हुई और अब रिसेप्शन चंडीगढ़ में 9 जुलाई यानि आज और मुंबई में 14 जुलाई को होगा।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 09:12 AM (IST)

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके ब्वॉयफ्रेंड विवेक दाहिया सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। ये शादी भोपाल में हुई, इस दौरान भारी बारिश भी होती रही। हालांकि शादी के दिन बारिश का होना शुभ माना जाता है।

loksabha election banner

इससे पहले बुधवार को हल्दी और गुरुवार को मेहंदी और संगीत की रस्म की गई। शादी में दिव्यांका और विवेक के परिवार के सदस्य, कुछ गिने-चुने लोग और करीना दोस्त शामिल हुई। चर्चित लोगों में सिर्फ 'ये हैं मोहब्बतें' की स्टारकास्ट शामिल हुई।

शादी भोपाल में हुई और अब रिसेप्शन चंडीगढ़ में 9 जुलाई यानि आज और मुंबई में 14 जुलाई को होगा। बताया जा रहा है कि मुंबई के रिसेप्शन में टीवी सेलेब्रिटीज का हुजूम देखने को मिल सकता है। कुछ फिल्म स्टार्स भी इस रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।

दिव्यांका की बरात करीब शुक्रवार रात 11 बजे फेन सिटी पहुंची। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पूरा प्रोग्राम हॉल में ही हुआ। शनिवार सुबह 4 बजे के करीब दिव्यांका ने विवेक के साथ सात फेरे लिए। 15 जुलाई को दिव्यांका और विवेक मुंबई के अपने नए घर में शिफ्ट होंगे और वही पर इंडस्ट्री के लोगों को पार्टी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.