विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ़िल्म इंडस्ट्री ने गुरमीत और हनीप्रीत को दिखाया बाहर का रास्ता, ट्विटर ने भी लिया एक्शन

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 02 Sep 2017 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 10:44 AM (IST)

डेरा सच्चा सौदा के चीफ़ गुरमीत ने 2015 में एमएसजी- द मैसेंजर फ़िल्म बनाकर बड़े पर्दे पर क़दम रखा। तमाम ...और पढ़ें

फ़िल्म इंडस्ट्री ने गुरमीत और हनीप्रीत को दिखाया बाहर का रास्ता, ट्विटर ने भी लिया एक्शन
फ़िल्म इंडस्ट्री ने गुरमीत और हनीप्रीत को दिखाया बाहर का रास्ता, ट्विटर ने भी लिया एक्शन

मुंबई। अपने आश्रम की साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में जेल गये बाबा गुरमीत राम रहीम इंसान को फ़िल्मी जगत ने बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। इंडिनय फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने गुरमीत और उसकी कथित बेटी हनीप्रीत कौर की सदस्यता रद्द कर दी है, जिसके बाद बाबा कभी भविष्य में फ़िल्म नहीं बना सकेगा। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। अशोक ने अपने ट्वीट में कहा कि इंडियन फ़िल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसो. तुरंत प्रभाव से बाबा राम रहीम की सदस्यता रद्द करती है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने हनीप्रीत की सदस्यता रद्द करने की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें: अजय की बादशाहो ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचायी लूट, मगर फिर भी इतना पीछे

ख़बरें ये भी हैं कि इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPAA) भी बाबा की सदस्यता सोमवार से समाप्त करने पर विचार कर रही है। बताते चलें कि डेरा सच्चा सौदा के चीफ़ गुरमीत ने 2015 में 'एमएसजी- द मैसेंजर' फ़िल्म बनाकर बड़े पर्दे पर क़दम रखा। इसके बाद इसका सीक्वल 'एमएसजी 2', 'एमएसजी- द वॉरियर लॉयन हार्ट', 'हिंद का नापाक को जवाब- एमएसजी लॉयन हार्ट 2' और 'जट्टू इंजीनियर' का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें: वीरू-बसंती समेत ये हैं बॉलीवुड की 12 जोड़ियां, जिन्हें रब ने नहीं, दर्शकों ने बनाया

अपनी फ़िल्मों में बाबा ने लीड रोल निभाने के साथ ख़ुद ही डायरेक्शन किया, गाने लिखे, संगीत बनाया। ख़ास बात ये है कि सोशल मीडिया में तमाम खिंचाई होने और मज़ाक उड़ने के बावजूद राम रहीम ने फ़िल्ममेकिंग का शौक़ जारी रखा। बाबा की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत भी इन फ़िल्मों से बतौर को-प्रोड्यूसर और एक्टर जुड़ी। 

यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के असली डायलॉगबाज़, जिनकी वजह से फ़िल्मों में आता है एंटरटेनमेंट

फ़िल्म इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया में भी बाबा के ख़िलाफ़ एक्शन होने लगा है। ट्विटर ने राम रहीम के एकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। बाबा का gurmeetram rahim ट्विटर हैंडल से एकाउंट बना हुआ था।