विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना करा रही थी इंतजार, इसलिए बीच में आए सलमान!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2015 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2015 08:32 AM (IST)

डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने बताया कि कंगना रनोट ने उन्हें जब तक 'कट्टी बट्टी' के लिए हां नहीं भरी थी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने बताया कि कंगना रनोट ने उन्हें जब तक 'कट्टी बट्टी' के लिए हां नहीं भरी थी जब तक सलमान खान ने बीच में हस्तक्षेप नहीं किया था।

इस एक्ट्रेस को छिपकर मिलना पड़ा अपने बॉयफ्रेंड से

यह जरूर है कि सलमान खान और कंगना रनोट ने एक साथ काम नहीं किया है मगर इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि ये दोनों ही स्टार्स अच्छे दोस्त हैं।

वो सलमान ही थे जिन्होंने कंगना को 'कट्टी बट्टी' के लिए राजी किया। खबर थी कि जब निखिल ने फिल्म के लिए कंगना से बात की तो उन्होंने लंबे समय तक निखिल को जवाब नहीं दिया था। निखिल ने बताया 'मैंने फिल्म बनाई थी 'चांदनी चौक टू चाइना'। तभी कंगना को फिल्म क्वीन के लिए तारीफ मिल रही थी। तब कंगना ने मुझसे कहा कि मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। दो दिनों में जवाब देती हूं।'

मगर जब सलमान ने इस मामले में हस्तक्षेप किया तो सबकुछ ठीक हो गया। इस बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया, 'शुरूआत में मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था लेकिन जब सलमान ने कहा कि मुझे ये फिल्म करनी चाहिए, एक बार स्क्रिप्ट देखो। पढ़ने के बाद मुझे समझ आया कि वो मुझसे इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए क्यों बोल रहे थे। मुझे मेरा कैरेक्टर बुहत पसंद आया। जिस तरह से वो लिखा गया है, वो कमाल है।'

निखिल ने कहा, 'कंगना ने जब मेरी फिल्म के लिए 'हां' किया तो मुझे बहुत खुशी हुई।'

पढ़ें, बेटी की टॉपलेस तस्वीरों पर क्या बोले जैकी श्रॉफ