Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नाम है 'सुपर सिंह', पर दुल्हन के सामने ऐसे शर्माते हैं, देखिए फ़िल्म का नया पोस्टर

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Sun, 23 Apr 2017 10:36 AM (IST)

    दिलजीत इस समय सिंगिंग रिएलिटी शो राइज़िंग स्टार को जज कर रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर के साथ वो कनेडा में नज़र आने वाले हैं।

    नाम है 'सुपर सिंह', पर दुल्हन के सामने ऐसे शर्माते हैं, देखिए फ़िल्म का नया पोस्टर

    मुंबई। बॉलीवुड में उड़ता पंजाब और फिल्लौरी जैसी फ़िल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की अब सुपरहीरो पंजाबी फ़िल्म आ रही है, जिसका टाइटल है- सुपर सिंह।

    इस फ़िल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अनुराग सिंह इसके डायरेक्टर हैं। फ़िल्म का दूसरा पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें सुपरहीरो का कॉस्ट्यूम पहने दिलजीत अपनी फ़िल्मी दुल्हन सोनम बाजवा के साथ दिख रहे हैं। सोनम लाल जोड़े में मुस्कुरा रही हैं, तो दिलजीत शर्माते हुए दिख रहे हैं। दिलजीत ने फ़िल्म का पोस्टर ट्वीटर पर मज़ेदार कैप्शन के साथ साझा किया है-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ बने फ्लाइंग जट, ख़रीद लिया प्राइवेट जेट

    फ़िल्म 16 जून को रिलीज़ होने वाली है। दिलजीत इस समय सिंगिंग रिएलिटी शो राइज़िंग स्टार को जज कर रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर के साथ वो कनेडा में नज़र आने वाले हैं। सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म नूर के एक गाने के लिए दिलजीत ने अपनी आवाज़ भी दी है।

    ये भी पढ़ें: Oye Oye Girl सोनम याद हैं ना, 44 साल की उम्र में किया फिर निकाह