विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किंग खान को छोड़ा पीछे, बिग बी के साथ काम करेंगे धनुष

By Edited By:
Published: Tue, 19 Nov 2013 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2013 03:17 PM (IST)

मुंबई। फिल्म 'रांझना' से लोगों के दिलों पर छा जाने वाले धनुष को अपना हुनर दिखाने का एक और मौका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'रांझना' से लोगों के दिलों पर छा जाने वाले धनुष को अपना हुनर दिखाने का एक और मौका मिल गया है। एक तरफ जहां धनुष को आर बालाकृष्णन की फिल्म में शाहरुख की जगह दे दी गई है वहीं उसी फिल्म में उन्हें बिग बी के साथ काम करने का मौका भी मिल गया है।

पढ़ें : आज भी सीख रहे हैं धनुष

सूत्रों ने बताया कि आर बल्कि की जिस फिल्म में पहले शाहरुख खान काम करने वाले थे, उसी रोल के लिए अब धनुष को चुना गया है। बताया जाता है कि धनुष के साथ फिल्म में कमल हसन की छोटी बेटी अक्षरा हसन भी बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

बल्कि पहले भी फिल्म चीनी कम और पा जैसी फिल्में बिग बी के साथ कर चुके हैं। इस बार भी पीसी श्रीराम और इलायाराजा को संगीत और सिनेमाटोग्राफी के लिए चुना गया था। बल्कि उन्हीं पुराने लोगों को अपनी इस नई फिल्म में ले रहे हैं। फिलहाल धनुष अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। बल्कि की ये फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर