विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब लगातार तीस घंटे तक काम करती रहीं दीपिका पादुकोण

By Edited By:
Published: Tue, 11 Feb 2014 12:34 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 11 Feb 2014 01:11 PM (GMT+05:30)

सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण फिलहाल बॉलीवुड की सबसे कमाऊ और व्यस्त अभिनेत्री हैं। लेकिन आपको यह अंदाजा नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण फिलहाल बॉलीवुड की सबसे कमाऊ और व्यस्त अभिनेत्री हैं। लेकिन आपको यह अंदाजा नहीं होगा कि दीपिका इतनी भी बिजी हो सकती हैं कि उन्हें लगातार तीस घंटे काम करना पड़े। हाल ही में उनके साथ ऐसा ही हुआ जब वे लगातार तीस घंटे तक काम करती रहीं।

पढ़ें : अनुष्का-दीपिका दोस्त नहीं

सूत्रों ने बताया कि दीपिका का ये वीकएंड बहुत पैक्ड रहा। शनिवार को उन्होंने पहले फराह की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग खत्म की और वहीं से सीधे अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची। दीपिका को वहां परफॉर्म करना था। यही नहीं उन्हें समय से पहले पहुंचना था क्योंकि इवेंट की रिहर्सल भी करनी थीं। बताया जाता है कि दीपिका 15 घंटे तक नॉन स्टॉप शूटिंग करती रहीं, लेकिन उनकी सारी थकान तब दूर हो गई जब अवॉर्ड फंक्शन की शाम उनके नाम से सजी।

उन्हें अपनी फिल्मों के लिए कई सारे अवॉर्ड मिले। भले ही दीपिका ने एक भी शब्द नहीं कहा होगा लेकिन उनके चेहरे की थकान सब कह रही थी। दीपिका के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर