कट्रीना नहीं दीपिका हैं दुनिया में सबसे सेक्सी
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुनी गई हैं। पुरुषों की पत्रिका एमएचएम द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के तहत दीपिका को इस खिताब से नवाजा गया है। इससे पहले लगातार तीन साल से यह खिताब अभिनेत्री कट्रीना कैफ के नाम रहा। लेकिन इस बार बाजी दीपिका के हाथ में है। दीपिका एफएचएम के नए अंक के पहले पन्ने पर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुनी गई हैं। पुरुषों की पत्रिका एमएचएम द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के तहत दीपिका को इस खिताब से नवाजा गया है। इससे पहले लगातार तीन साल से यह खिताब अभिनेत्री कट्रीना कैफ के नाम रहा। लेकिन इस बार बाजी दीपिका के हाथ में है।
दीपिका एफएचएम के नए अंक के पहले पन्ने पर दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने बुधवार को इस अंक का विमोचन किया जिसमें सौ अन्य सेक्सी महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि दीपिका का मानना है कि उनके शारीरिक सौंदर्य को देखते हुए लोगों ने वोट नहीं किया है बल्कि फिल्मों उनके काम को सराहते हुए लोगों ने उनके समर्थन में वोट किया है। उन्होंने कहा, 'अधिकतर लोग सेक्सी कहलाना पसंद नहीं करते क्योंकि हम इस शब्द को सीधे सेक्स से जोड़ देते हैं। मेरे लिए सेक्सी होना एक व्यक्तित्व है। मेरे लिए जिसके पास सेंस ऑफ ह्यूंमर है वह सेक्सी है। आत्मविश्वास से भरपूर होना सेक्सी है। भावुक और कमजोर होना भी सेक्सी है। कोई भी व्यक्ति जो संवेदनशील है वह सेक्सी है।'
दीपिका बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म कोचडय्यन में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दिखाई दी थीं। उनकी आने वाली फिल्म फाइंडिंग फैनी में उनका लुक भी जारी हो चुका है। फिल्म में वह अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह और डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आएंगी।