'जिंदगी में चाहे जो हो, शो मस्ट गो ऑन"
मुंबई। दिग्गज फिल्मकार और कलाकार राज कपूर ने एक बार कहा था
मुंबई। दिग्गज फिल्मकार और कलाकार राज कपूर ने एक बार कहा था 'जिंदगी में चाहे जो हो, शो मस्ट गो ऑन।फिल्म जगत से जुड़े लोग उस लाइन को शब्दश: फॉलो करते हैं। तभी क्या हुआ अगर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया? क्या हुआ जो दीपिका को अपना टैटू हटवाना पड़ा? दीपिका की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। रणबीर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने खुद को गम के सागर में गोते नहीं लगाने दिया। उनसे जब कभी उनके लिंक-अप्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''अगर आपको लगता है कि एक ब्रेकअप की वजह से मैं रिश्ते बनाना छोड़ दूंगी तो ऐसा नहीं है। मुझे प्यार पर अब भी भरोसा है। रणबीर कपूर के साथ मेरी केमेस्ट्री आने वाली फिल्मों में दिख भी जाएगी। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगी। कॅरियर मेरा गहरा दोस्त है। मैं उसका साथ निभाती चलूंगी। यानी जिंदगी में भले कितने ही उतार-चढ़ाव क्यों न आएं, शो मस्ट गो ऑन!
पढ़ेंः दीपिका पादुकोण के साथ उसी एयरलाइंस में चौथी बार हुआ ये हादसा!