विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के बारे में 'बाजीराव' को लेकर बिरजू महाराज ने खोला ये राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 11 Jan 2016 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2016 02:16 PM (IST)

संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण के नृत्‍य की तारीफ यूं ही नहीं हो रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण के नृत्य की तारीफ यूं ही नहीं हो रही है। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत तो है ही, एक बेहतरीन गुरू का भी हाथ है। आपको बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने 'मोहे रंग दो लाल' गाने पर सोलो डांस किया था। इसकी कोरियोग्राफी पंडित बिरजू महाराज ने की।

कपिल शर्मा के भाई ने भी पठानकोट आतंकी हमले में संभाला था मोर्चा

हाल ही में हुए एक इवेंट में बिरजू महाराज ने राज खोला कि इस गाने पर अपने डांस को लेकर दीपिका शुरू में काफी डरी हुई थीं। 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका को प्रशिक्षित करने से पहले खुद बिरजू महाराज ने भी होमवर्क किया था। उन्होंने 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका का नृत्य कौशल देखा और उनके बारे में जाना।

Photos : रितिक ने बर्थडे पर खुद को गिफ्ट की चमचमाती रोल्स रॉयस कार

बिरजू महाराज ने पूरा किस्सा बताते हुए कहा कि दिल्ली में वो दीपिका से मिले थे। उसके बाद मुंबई में फाइनल शूट होना था। उस दौरान उन्होंने कथक की मूल मुद्राएं दीपिका को सिखाईं। दीपिका ने उन्हें खुद कहा कि वेो इस डांस को लेकर हद से ज्यादा चिंतित हैं, क्योंकि वो माधुरी दीक्षित (जैसी डांसर) नहीं हैं। इस पर बिरजू महाराज ने उन्हें आश्वस्त किया कि वो थोड़ी-सी मेहनत के बाद सब ठीक से कर लेंगी।