दीपिका पादुकोण से सीखिए, कैसे रहते हैं एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के करीब!
दीपिका का कहना है कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है, तो वह फिर रणबीर के साथ काम करना चाहेंगी।
नई दिल्ली। कैसे एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स के करीब रहा जा सकता है, दीपिका पादुकोण इस विषय पर पूरी एक किताब लिख सकती हैं। दीपिका इन दिनों रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन पुराने ब्वॉयफ्रेंड्स से उनका नाता पूरी तरह से टूटा नहीं है। वह अब भी एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स के संपर्क में हैं और इवेंट्स में भी उनके साथ नजर आ ही जाती हैं।
दीपिका अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स निहार पांडे, युवराज सिंह और रणबीर कपूर से अब तक संपर्क में हैं। ब्रेकअप के बाद भी दीपिका एक नहीं दो-दो फिल्मों में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। दीपिका का कहना है कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है, तो वह फिर रणबीर के साथ काम करना चाहेंगी। रणबीर का भी कुछ यही कहना है।
दीपिका पादुकोण ने लिया ये बड़ा फैसला , क्या रणवीर सिंह को है मंजूर?
बताते हैं कि युवराज सिंह के साथ भी दीपिका रिलेशनशिप में रही थीं। पिछले दिनों दीपिका एक इवेंट में भी युवराज के साथ दिखाई दी। इससे पता चला कि दीपिका अभी तक युवराज के संपर्क में हैं। इधर सुनते हैं कि निहार पांडे से भी उनकी बातचीत बंद नहीं हुई है। मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में निहार और दीपिका रिलेशनशिप में थे। ऐसा लगता है कि दीपिका ने यह लक्ष्य बना रखा है कि कैसे अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड्स के साथ संपर्क बनाए रखा जाए।