Move to Jagran APP

दीपिका पादुकोण 3 बार निभा चुकीं ऐसा किरदार, कंगना रनौत कर रहीं पहली बार

कंगना रनौत मणिकर्णिका में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं। इस फ़िल्म के लिए कंगना ने तलवारबाज़ी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग ली है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 10:30 AM (IST)
दीपिका पादुकोण 3 बार निभा चुकीं ऐसा किरदार, कंगना रनौत कर रहीं पहली बार
दीपिका पादुकोण 3 बार निभा चुकीं ऐसा किरदार, कंगना रनौत कर रहीं पहली बार

मुंबई। पिछले कुछ सालों में शायद ही किसी फ़िल्म का इतना विरोध हुआ हो, जितना 'पद्मावती' को लेकर हो रहा है। प्रदर्शनों से शुरू हुआ विरोध अब जानलेवा धमकियों और अदालतों तक पहुंच चुका है। कुछ राज्यों में फ़िल्म को रिलीज़ ना होने देने की सुगबुगाहट भी होने लगी है। अब फ़िल्म की रिलीज़ भी टल गयी है.

prime article banner

पद्मावती के जौहर की कहानी जितनी इतिहास-प्रसिद्ध रही है, उतना ही तगड़ा विरोध भी हो रहा है। 'पद्मावती' में शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के किरदार में हैं, जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे हैं। पद्मावती में दीपिका पादुकोण टाइटल रोल निभा रही हैं। वैसे दीपिका का ये तीसरा ऐतिहासिक किरदार है।

यह भी पढ़ें: क्या राजनीति के जौहर से बच पाएगी पद्मवती, इन 5 फ़िल्मों से गर्मायी थी राजनीति

इससे पहले संजय लीला भंसाली की ही फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' में उन्होंने मस्तानी का रोल प्ले किया था। रणवीर सिंह पेशवा बाजीराव के रोल में थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रोल में दिखायी दीं।

 

आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म 'खेलें हम जी जान से' में दीपिका फ़्रीडम फाइटर कल्पना दत्ता का रोल निभा चुकी हैं। ये फ़िल्म चित्तगांग अपराइज़िंग की ऐतिहासिक घटना पर आधारित थी। फ़िल्म में अभिषेक बच्चन ने सूर्य सेन यानि मास्टर दा का रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद पर बोले संजय लीला भंसाली, राजपूताना मान-मर्यादा का रखा है ध्यान

ऐश्वर्या राय अपने करियर में दो बार हिज़्टोरिकल किरदार निभा चुकी हैं। '23 मार्च, 1931 शहीद' में ऐश ने स्पेशल एपीयरेंस किया था। इस फ़िल्म में आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जोधाबाई का करेक्टर निभाया था।

 

कंगना रनौत 'मणिकर्णिका' में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं। इस फ़िल्म के लिए कंगना ने तलवारबाज़ी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग ली है। रानी लक्ष्मीबाई का किरदार भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में ना सिर्फ़ अमर है, बल्कि वुमन एंपॉवरमेंट की एक ज़बर्दस्त मिसाल भी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.